साधन समिति सचिव परिषद की मुज़फ़्फ़रनगर कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न

चौ0विनय गुर्जर जिलाध्यक्ष व विपिन पांडेय जिला महामंत्री बने

मीरापुर से ऋतु मोहन की रिपोर्ट।

साधन समिति सचिव परिषद उत्तरप्रदेश की मुज़फ़्फ़रनगर जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया।चौ0विनय गुर्जर जिलाध्यक्ष व विपिन पाण्डेय जिला महामंत्री चुने गए।

रविवार को साधन समिति सचिव परिषद उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के साधन समिति सचिव परिषद के जनपद मुज़फ़्फ़रनगर कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चौ.विनय कुमार गुर्जर को जिलाध्यक्ष व विपिन पांडेय को जिला महामंत्री चुना तथा देवेन्द्र सिंह लोहान को जिला उपाध्यक्ष, अंकित चौधरी को संयुक्त मंत्री,अनुज कुमार को कोषाध्यक्ष,मति प्रीति भारद्वाज,  मति रविता,वेदव्रत बालियान व रवि बालियान को सयुंक्तरूप से संगठन मंत्री, रोशन कुमार को लेखा परीक्षक तथा राजकुमार,देवेंद्र प्रताप सिंह, वरुण चौधरी, सुशील कुमार, संदीप बंसल निर्विरोध सदस्य चुने गए।इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौ0 विनय गुर्जर व जिला महामंत्री विपिन पांडेय ने कहा कि सभी साथियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे तथा परिषद से जुड़े सभी साथियो की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.