ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी के दो फ्लैट में लगी भीषण आग

नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी के 16 एवेन्यू के दो फ्लैट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों की अभी जानकारी नहीं है। आग लगने की सूचना मिलती है मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई थीं।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग ने कहा कि किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगते ही सोसायटी के सभी लोग बाहर आ गए थे और अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं। उनके स्तर पर टावर में फंसे लोगों की जानकारी निकाली जा रही है। 20 मंजिला अपार्टमेंट के दो फ्लैट इस आग में पूरी तरह खाक हो गए। वहीं, चार फ्लैट इस आग के कारण झुलस गए।

आगलगी की घटना में लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आग बुझा दी गई है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.