Road Safety Campaign: बदायूं में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 31 चालान और 4 वाहन सीज
Badaun Road Safety Campaign 2026: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के दसवें दिन परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने, सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने इस दौरान कुल 31 चालान किए और चार वाहनों को सीज किया।
Sonbhadra: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन
नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती
अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार ड्रंकन ड्राइविंग के चालान किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर भी कार्रवाई
सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे मामलों में 29 चालान किए गए। वहीं, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के विरुद्ध 10 चालान किए गए।
परिवहन कार्यालय में चार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की गई।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से की अपील
शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं, सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करें और दोपहिया वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। साथ ही स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[…] […]