Sonbhadra: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

• पदोन्नति, वेतन एरियर, GIS कटौती सहित लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का मिला आश्वासन

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स एवं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय शिक्षकों की सात प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में शिक्षकों की पदोन्नति, प्रभारी प्रधानाध्यापक के वेतन एवं एरियर का भुगतान, GIS कटौती की वापसी, FLN भुगतान, चयन वेतनमान, SBI में सैलरी खाता खुलवाने तथा लंबित बोनस और महंगाई भत्ता एरियर के भुगतान जैसे मुद्दे शामिल रहे।

• समस्याओं के प्राथमिकता पर समाधान का मिला भरोसा

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं से बीएसए को विस्तार से अवगत कराया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश सिंह, संयुक्त मंत्री कमलेश गुप्ता, नगवां ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाठक सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.