Robbery Case: ऐलनाबाद में व्यापारी से हथियारों के बल पर लूट, दूसरा आरोपी रोहित भी गिरफ्तार

Ellenabad Robbery Case (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद में हथियारों का डर दिखाकर व्यापारी से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र बंसीलाल खटीक, निवासी वार्ड नंबर-2, ऐलनाबाद के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने उसे ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया।

Election Commissioner: मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक न छूटे, युवा और महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएं: निर्वाचन आयुक्त

 

Robbery Case: हथियारों का डर दिखाकर 2,300 रुपये और मोबाइल फोन छीना

पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को ऐलनाबाद के वार्ड नंबर-10 में देवीलाल चौक के पास घी और रिफाइंड के थोक व्यापारी राजेश कुमार पुत्र छगनलाल, निवासी ऐलनाबाद के साथ लूट की वारदात हुई थी। दो युवकों ने हथियारों का डर दिखाकर व्यापारी से 2,300 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं और मौके से फरार हो गए थे।

Robbery Case: लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद

पीड़ित की शिकायत पर थाना ऐलनाबाद में लूट और छीना-झपटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली गई थी। अब दूसरे आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.