Yogi Adityanath Mother: CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

Death Of Yogi Adityanath Mother Dehradun: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित देशभर में शोक की लहर है।

पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार ने मुख्यमंत्री की माता के निधन की पुष्टि की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देखने के लिए चिकित्सक को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Birth Anniversary: खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया, खाटूधाम में उमड़े लाखों श्रद्धालु

Yogi Adityanath Mother: पैतृक गांव पंचूर में रहता था परिवार

सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में अपने परिवार के साथ रहती थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म भी इसी गांव में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद सावित्री देवी परिवार के बीच गांव में ही रह रही थीं।

Yogi Adityanath Mother: मां से मिलने समय-समय पर गांव पहुंचते रहे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी व्यस्त जिम्मेदारियों के बावजूद समय-समय पर अपनी मां से मिलने पैतृक गांव पहुंचते रहे। मां के प्रति उनका स्नेह और सम्मान कई मौकों पर देखने को मिला है। जून 2024 में भी वह ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती अपनी मां का हालचाल जानने पहुंचे थे।

Yogi Adityanath Mother: निधन की खबर से शोक की लहर, अंतिम संस्कार की तैयारी

सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही पंचूर गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की तैयारी है।

Yogi Adityanath Mother: पूरे उत्तर प्रदेश के लिए भावुक कर देने वाली खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें अपना अभिभावक मानने वाले प्रदेश के असंख्य लोगों के लिए भी दुखद खबर है। एक मां का साया उठना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां केवल उनके परिवार की मां नहीं, बल्कि प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए भी मातृ-समान सम्मान रखती हैं।

दिवंगत सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.