Virat Kayastha Sammelan: 20 दिसंबर को नवी मुंबई में होगा विराट कायस्थ सम्मेलन, राजीव रंजन प्रसाद बोले- समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का बनेगा प्रतीक

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

Virat Kayastha Sammelan 2026 Mumbai: ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की ओर से आगामी 20 दिसंबर 2026 को नवी मुंबई के खारघर में विराट कायस्थ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों और इसे सफल बनाने के उद्देश्य से बेलापुर में विभिन्न कायस्थ संगठनों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 20 दिसंबर का विराट कायस्थ सम्मेलन समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति के प्रदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। कायस्थ समाज की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट पहचान रही है। वर्तमान समय में जरूरत है कि समाज के सभी संगठन और प्रतिनिधि आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक साझा मंच पर आएं।

Dharampal Sharma: अमृतसर के धर्मपाल शर्मा बने पंजाब भाजपा ट्रेड आईटी सेल के को-कन्वीनर, श्वेत मलिक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की प्रतिभा, एकता और सामूहिक संकल्प को नई दिशा देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी कायस्थ संगठनों और प्रतिनिधियों से आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Virat Kayastha Sammelan: समाज की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि विराट कायस्थ सम्मेलन समाज की प्रतिभा, एकता और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने सभी संगठनों से आपसी समन्वय बनाकर सम्मेलन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

जीकेसी के राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन के विस्तार और कायस्थ समाज को एक मजबूत मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।

Virat Kayastha Sammelan: सभी संगठनों की सामूहिक भागीदारी जरूरी: निष्का रंजन

जीकेसी की ग्लोबल सीएफओ निष्का रंजन ने कहा कि विराट कायस्थ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। बेहतर समन्वय, सुनियोजित तैयारी और समाज के हर वर्ग को जोड़कर इस आयोजन को यादगार बनाया जा सकता है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Virat Kayastha Sammelan: विभिन्न कायस्थ संगठनों के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

बैठक में सुनील सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, कैप्टन अमिताभ श्रीवास्तव, विशाल आनंद, बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के सचिव नवनीत जायपुरियार, बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक प्रहलाद महाशेठ, पनवेल विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मुरारी ठाकुर, ऐरोली विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक विकास सिंह राजपूत और उरण विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक राजेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान सम्मेलन की तैयारियों, विभिन्न कायस्थ संगठनों के बीच समन्वय, अधिकाधिक लोगों की भागीदारी और समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने 20 दिसंबर 2026 को खारघर में होने वाले विराट कायस्थ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.