Election Security: अमृतसर में चुनाव से पहले सुरक्षा सख्त, पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां तैनात
Amritsar Election Security: आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चुनावी तैयारियों के तहत शहर में पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। इन जवानों को संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Election Security: संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि कमिश्नरेट क्षेत्र के सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा योजना तैयार की गई है। चुनाव से पहले किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को रोकने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है।
Election Security: पुराने शहर से सिविल लाइंस तक शिफ्टिंग नाके
शहर के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों से लेकर नए शहर तथा पॉश सिविल लाइंस क्षेत्र तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख स्थानों पर शिफ्टिंग नाके लगाए जा रहे हैं, जहां 24 घंटे आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

Election Security: पैरामिलिट्री और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पैरामिलिट्री जवानों के साथ स्थानीय पुलिस की टीमें भी लगातार फील्ड में तैनात रहेंगी। शहर में राउंड-द-क्लॉक पेट्रोलिंग और चेकिंग की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य आपराधिक घटनाओं को समय रहते रोकना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना है।
Election Security: नशे के हॉटस्पॉट्स पर भी पुलिस का पहरा
अपराध प्रभावित क्षेत्रों और नशे के हॉटस्पॉट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पैरामिलिट्री फोर्स के सहयोग से नशा तस्करों और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस का लक्ष्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान अमृतसर में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है।
Election Security: निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस कमिश्नर ने बनाई रणनीति
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के नेतृत्व में तैयार सुरक्षा रणनीति के तहत शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[…] […]