Block Sports Competition: रामपुर में सैदनगर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दौड़, कबड्डी और खो-खो में दिखाया दमखम

Saidnagar Block Sports Competition: सैदनगर ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में सैदनगर ब्लॉक की विभिन्न न्याय पंचायतों से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बेहद जरूरी हैं। खेलों से बच्चों का न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनमें मानसिक क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Azam Khan ED Arrest Case: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 16 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

Block Sports Competition: प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बढ़पुरा शुमाली के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रावि सहरिया दराज की उम्मने रहमान विजेता रहीं।

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रावि आंगा के आरिश ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रावि सींगन खेड़ा के राजू और बालिका वर्ग में उम्मने रहमान प्रथम रहीं।

खो-खो के बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रावि मड़ैयान मदारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रावि लालपुर के अशोक और बालिका वर्ग में प्रावि दर्शनपुर की मिस्बाह ने बाजी मारी। कबड्डी बालिका वर्ग में प्रावि मड़ैयान मदारी और बालक वर्ग में न्याय पंचायत सैदनगर की टीम प्रथम रही।

Block Sports Competition: उच्च प्राथमिक स्तर पर अनुज ने दौड़ प्रतियोगिताओं में हासिल किए प्रथम स्थान

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उप्रावि दिलपुरा के अनुज और बालिका वर्ग में उप्रावि लालपुर की आसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सींगनखेड़ा के अनुज और बालिका वर्ग में उप्रावि सींगनी की गुरमुखी विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज ने फिर से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में उप्रावि सैदनगर की आंचल ने बाजी मारी।

लंबी कूद बालक वर्ग में उप्रावि सूरजपुर के अबू तलहा और बालिका वर्ग में उप्रावि सैदनगर की मंजू प्रथम रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में उप्रावि बहादुरपुर के अर्पित और बालिका वर्ग में उप्रावि हमीरपुर की सना ने पहला स्थान प्राप्त किया।

खो-खो बालक वर्ग में उप्रावि जगतपुर और बालिका वर्ग में उप्रावि अहमदाबाद की टीम विजेता रही। क्रिकेट बालक वर्ग में उप्रावि बढ़पुरा शुमाली और वॉलीबॉल बालक वर्ग में उप्रावि कमरिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Block Sports Competition: शिक्षकों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

प्रतियोगिता के दौरान सलीम मियां, डॉ. सरफराज अहमद, अनीसा लतीफ, प्रभात कुमार, हरीश कुमार, चंचल कुमार, वीर सिंह, रहमत अली, चिरंजीव गुड्डू, जुल्फिकार अली, अहमद अली, सुभाष बाबू, शबनम आरा, शाहीन बी, नीता रानी, योग माया, शमा परवीन, अमरपाल सिंह, सबीना मंसूरी, अवधेश मिश्रा, तनवीर अहमद, भूप सिंह, मोहम्मद यासीन, आसिफ अली, शगुन गुप्ता, वैशाली गुप्ता, मेहनाज शकील, मरियम बी, राजेंद्र सिंह, खुशबू, जोगमाया, शकील अहमद, वाणी सिन्हा, संगीता गौतम, शशि बाला, शमसी बी, लवी, मोहम्मद सोहेल और जबर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.