Crime Prevention Committee: बदायूं में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट
Badaun Crime Prevention Committee: उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला अपराध निरोधक कमेटी, बदायूं के पदाधिकारियों ने जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति के मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन एवं ग्रामीण सचिव नेत्रपाल सैलानी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भेंटकर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, एडीएम (प्रशासन) मानवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार, सीओ सिटी ए.सी.पी. जाधव (आईपीएस) और जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की गई।
Crime Prevention Committee: बंदियों के कल्याण और पुनर्वासन पर हुई चर्चा
शिष्टाचार भेंट के दौरान समिति के उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जेल में निरुद्ध बंदियों के कल्याण, उनके पुनर्वासन और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से जनहित के कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Crime Prevention Committee: अपराध नियंत्रण और जनजागरूकता के लिए समन्वय पर जोर
समिति का उद्देश्य प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समाज में अपराध नियंत्रण, जनजागरूकता और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को गति देना है। पदाधिकारियों ने इन उद्देश्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

[…] […]