Sunita Duggal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की हरियाणा की नारी शक्ति की सराहना, सुनीता दुग्गल ने बताया प्रदेश के लिए गर्व का विषय
Ellenabad Sunita Duggal (एम पी भार्गव ): भाजपा की महिला नेत्री, सिरसा की पूर्व सांसद एवं भाजपा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हरियाणवी नारी शक्ति की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना किए जाने से प्रदेश की महिलाओं का उत्साह बढ़ा है। हरियाणा की महिलाओं ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और भारत का नाम रोशन किया है।
Sunita Duggal: कल्पना चावला और महिला खिलाड़ियों का उल्लेख
सुनीता दुग्गल ने कहा कि राष्ट्रपति ने हरियाणा की बेटी कल्पना चावला का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतरिक्ष तक पहुंचकर अपने सपनों को नई उड़ान देने वाली कल्पना चावला हरियाणा की बेटी थीं। उनकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। इसके साथ ही खेल जगत में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों ने भी विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।
Sunita Duggal:सरकार के प्रयासों की सराहना
उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने शिक्षा, खेल, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राष्ट्रपति द्वारा इन उपलब्धियों को पहचान देना प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। सुनीता दुग्गल ने कहा कि राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के प्रयासों की भी सराहना की और प्रदेश की विशेष पहचान के लिए सरकार को बधाई दी।
Sunita Duggal:महिलायें आगे बढ़कर बना रही हैं अपनी अलग पहचान
सुनीता दुग्गल ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की नारी शक्ति की उपलब्धियां प्रदेश की नई पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहें, इसके लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
