महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता अस्वीकार्य: कुमारी सैैलजा
केरल के वोटरों का धन्यवाद भी किया शैलजा ने
ऐलनाबाद , हरियाणा 5 मई (डॉ एम पी भार्गव) सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं जुलाना से कांग्रेस विधायक द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस स्थान और निजी संस्थान पर महिला पहलवानों के शोषण जैसे गंभीर आरोप जुड़े रहे हों, वहीं प्रतियोगिता आयोजित करना बेहद चिंताजनक और असंवेदनशील निर्णय है। यह खिलाड़ियों की सुरक्षा और देश की बेटियों के सम्मान के साथ समझौता है।
सांसद ने कहा कि विनेश फोगाट द्वारा उठाई गई आवाज पूरे देश की महिला खिलाड़ियों की आवाज है। जब एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अपनी सुरक्षा पर सवाल उठाने पड़ें, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और पारदर्शी कदम उठाए जाएं तथा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश की कई महिला पहलवानों ने 2023 में बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चल रहा है। उस समय विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई पहलवानों ने जंतर-मंतर पर लंबा प्रदर्शन किया था। महिला पहलवानों के लिए उस जगह जाकर खेलना आसान नहीं है, जहां लगभग हर व्यक्ति आरोपी से जुड़ा हुआ हो। कुश्ती संघ को ऐसे स्थान पर प्रतियोगिता का आयोजन करन ही नहीं चाहिए था जहां पर महिला पहलवार मेट पर उतरने के लिए मानसिक रूप से तैयार न हो।
केरल की जागरूक जनता का आभार:कुमारी सैलजा
कुमारी सैलजा ने केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए केरल की जागरूक जनता का आभार जताया। सांसद ने कहा कि और के नेतृत्व में कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया, जिसे जनता ने समर्थन दिया। कुमारी सैलजा ने आशा व्यक्त की कि नई सरकार विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देगी।
