Kharwar Gang Arrested: मीरजापुर में अंतरराज्यीय खरवार गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार; 65 लाख के आभूषण बरामद

Mirzapur Kharwar Gang Arrested: मीरजापुर में कोतवाली कटरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा करते हुए अंतरराज्यीय खरवार गैंग के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Kharwar Gang Arrested: दिन में शहद और खिलौने बेचने के बहाने करते थे रेकी

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को रोहित कुमार विश्वकर्मा ने कोतवाली कटरा क्षेत्र में अपनी दुकान से रात के समय आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Illegal Arms Smuggling: अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता; अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, 16 पिस्तौल बरामद

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली कटरा, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जांच की। मुखबिर से मिली सूचना और भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

mirzapur-kharwar-gang-arrested-SOG
खरवार गैंग (सोर्स- ख़बरें जंक्शन)

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही और प्रयागराज समेत विभिन्न जिलों में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास ठहरते थे। दिन में शहद या खिलौने बेचने के बहाने घरों और सर्राफा दुकानों की रेकी करते और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के आभूषण बेचने से मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।

Kharwar Gang Arrested: बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई गई है:
1. गौतम खरवार, निवासी भैरोपुर, कैमूर, बिहार।
2. प्रेम मांझी, निवासी अघावनपुर, कैमूर, बिहार।
3. प्रेम खरवार, निवासी सिरकी चक, भोजपुर, बिहार।
4. राजकुमार खरवार, निवासी बराही विदेशी गोला, रोहतास, बिहार।
5. चैम्पियन कुमार, निवासी मनीनगर, रोहतास, बिहार।
6. बीरेन्द्र कुमार, निवासी बराड़ी विदेशी टोला, रोहतास, बिहार।
7. विकास कुमार, निवासी कन्डाडीह टोला, रोहतास, बिहार।
8. आनन्द कुमार खरवार, निवासी बराढ़ी, रोहतास, बिहार।

Kharwar Gang Arrested: 65 लाख रुपये के आभूषण और चोरी के उपकरण बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में सफेद धातु की 585 जोड़ी पायल, 6 पैजनी, 1,316 मीना, बच्चों के 106 चुड़ले, 2 अंगूठियां, 24 राखियां, 36 चेन और 17 करधनी शामिल हैं। इसके अलावा पीली धातु की 10 ज्यूतिया, 2 चेन, 11 अंगूठियां, एक लॉकेट, तीन ओम, एक झुमका और एक मांगटीका भी बरामद किया गया है।

चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में तीन रम्भा, तीन छेनी, एक पेचकस, पांच प्लास, एक हथौड़ा और एक कटर शामिल हैं। पुलिस ने बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई है।

Kharwar Gang Arrested: मीरजापुर के कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मीरजापुर जिले के कोतवाली कटरा, मड़िहान, लालगंज, कोतवाली देहात, राजगढ़, जिगना और सन्तनगर थानों में चोरी और बरामद संपत्ति से संबंधित कुल नौ मुकदमों का उल्लेख किया गया है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की गई।

Kharwar Gang Arrested: पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

इस कार्रवाई में कोतवाली कटरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह और सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.