Sirsa: मैहना खेड़ा स्कूल ने जीता जिला स्तरीय युवा संसद का खिताब, कमिश्नरी स्तर पर करेगा प्रतिनिधित्व

Sirsa Youth Parliament Competition (एम पी भार्गव): राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वावधान में डाइट डिंग द्वारा 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जिला स्तरीय ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

​प्रतियोगिता के विषय में जानकारी देते हुए डाइट डिंग की डी.आर.यू. विंग शाखा के प्रभारी डॉ. अनिल बिश्नोई व डॉ. अनिल चावला ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला सिरसा के प्रत्येक ब्लॉक से विजेता रहे विद्यालयों के मध्य आयोजित की गई थी। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला खुर्द, बिज्जूवाली, मैहना खेड़ा, मोड़िया खेड़ा, जोधपुरिया, चोरमार तथा नटार में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संसदीय कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन किया।

Illegal Arms Smuggling: अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता; अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, 16 पिस्तौल बरामद

Sirsa: डाइट प्रशासन एवं अध्यापकों ने विजेताओं को दी बधाई

​कड़े मुकाबले के बाद घोषित परिणामों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहना खेड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधपुरिया ने द्वितीय स्थान तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिजुवाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

​इस प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक समिति में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता हेमराज एवं प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए डिंग डाइट के डी.आर.यू. विंग प्रभारी ने पर्यवेक्षक के तौर पर पूरी कार्यवाही का गहन अवलोकन किया।

​जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहना खेड़ा की टीम अब आगामी कमिश्नर स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जिला सिरसा का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर डाइट प्रशासन एवं अध्यापकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.