Police Security Meeting: रामपुर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर हुई बैठक
Rampur Police Security Meeting: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए रामपुर पुलिस ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और उद्यमियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लाइन ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Police Security Meeting: दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगाने की अपील
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और उद्यमियों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपने-अपने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। साथ ही प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ते और सड़क की निगरानी के लिए कम से कम दो कैमरे लगाने का सुझाव दिया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
Police Security Meeting: संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील
गोष्ठी में व्यापारियों से कहा गया कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इससे असामाजिक तत्वों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करने और अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Police Security Meeting: व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को भयमुक्त माहौल में व्यवसाय करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का आश्वासन दिया।
बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस तथा व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

[…] […]