Youth Parliament Competition: नटार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने पेश किए विधेयक
Natar Youth Parliament Competition (एम पी भार्गव): सिरसा जिले के गांव नटार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन डाइट डिंग के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया और संसद की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।
Youth Parliament Competition: विद्यार्थियों ने निभाई प्रधानमंत्री और सांसदों की भूमिका
युवा संसद में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विपक्ष के नेता, महासचिव और मार्शल सहित विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। करीब एक घंटे तक चले इस अभ्यास सत्र में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का संचालन किया। इस दौरान देश की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व बहस की गई।
Youth Parliament Competition: प्रश्नकाल और विधायी प्रक्रिया का किया अभ्यास
प्रतियोगिता के दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव और काम रोको प्रस्ताव सहित संसदीय प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। विद्यार्थियों ने कानून बनाने की प्रक्रिया को समझते हुए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया और सदन की कार्यवाही के अनुरूप उन्हें पारित करने का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता की तैयारी राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता नमिता कंबोज और विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों के सहयोग से कराई गई।
Youth Parliament Competition: निर्णायक मंडल ने सराहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कालांवाली के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता हेमराज और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऐलनाबाद के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता सुरेश कुमार शर्मा शामिल रहे। उन्होंने प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए कहा कि विद्यालयों में युवा संसद के आयोजन से विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलती है। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।
इस अवसर पर डाइट डिंग के डॉ. दलीप गोदारा ने ऑब्जर्वर के रूप में भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य मना राम ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
Youth Parliament Competition: शिक्षक और विद्यार्थी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्राचार्य मना राम, प्रवक्ता नमिता कंबोज, रुपिंद्र कौर, पिंकी और शैलजा सहित सिमरजीत, निर्मला, कविता, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, नानक चंद, वरुण कुमार और नरेश कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

[…] Youth Parliament Competition: नटार के राजकीय वरिष्ठ माध्… […]