Rampur Nagar Palika Election: नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-13 में जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Nagar Palika Election: जनपद रामपुर की नगर पालिका परिषद रामपुर के वार्ड संख्या-13 में उपचुनाव शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। मतदान के लिए निर्धारित दोनों मतदान केंद्रों के अंतर्गत कुल आठ मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उपचुनाव के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार सदर श्रद्धा गुप्ता द्वारा दोनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन की स्थिति देखी।

यह भी पढ़ें- Mission Shakti Rampur: रामपुर में मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता पैदल मार्च, महिलाओं की सुरक्षा का लिया संकल्प

nagar-palika-election-polling-inspection
मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Nagar Palika Election: निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित

मतदान केंद्र हादी पब्लिक स्कूल, कुण्डा तथा फुरकानिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल, दरखत खिन्नी के अंतर्गत स्थापित मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया जारी पाई गई। दोनों मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती पाई गई। प्रशासन द्वारा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा मतदान प्रक्रिया पर नजर रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.