हाथी खाना रोड कब्रिस्तान के बराबर में गिर रहा है खंभा, शिकायतों का नही हो रहा समाधान

रामपुर। यहां जो तस्वीर आपको दिख रही है वह रामपुर बरेली गेट बुढ़िया की दुकान यू व्हाइट 42 रोड़ की है। हाथी खाना रोड कब्रिस्तान के बराबर में यह खंभा गिर रहा है। खंबा गिरने से एक बड़ा हादसा हो सकता है। यह हाईवे रोड है बड़े-बड़े हवन फोर व्हीलर बाइक के हर तरीके की गुजरती है ठीक उसके सामने एक मकान भी है। बराबर में कब्रिस्तान भी है। वहां के लोग परेशान हैं। बार बार शिकायत कर रहे हैं उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
आस पास के लोगों का कहना है कि बिजली वाले चेकिंग तो बहुत कर रहे हैं मगर इस खंबे को कोई नहीं देख रहा है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है उसी पर प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। लोगों का मानना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.