मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मिर्जापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक सम्पन्न
शासन में अनुमन्य कार्य का ही प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा जाय, गलत प्रस्ताव आने पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही -मण्डलायुक्त

Rohit yadav
मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुये कहा कि प्राधिकरण के अन्तर्गत बनाये जाने वाले नये भवनो/कालोनियो के मानचित्र को अवश्य पास कराया जाय। प्राधिकरण में मानचित्र व अन्य मदो से प्राप्त धनराशि के आय एवं व्यय की भी समीक्षा करते हुये मण्डलायुक्त ने कहा कि किसी भी कार्य का प्रस्ताव शासनादेश में अनुमन्य कार्य ही नियमानुसार बोर्ड की बैठक में प्रस्तावित किया जाय, नियम के विरूद्ध यदि कोई कार्य प्रस्तावित किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मा0 सदस्यगण के द्वारा उठाये गये मुद्दो पर भी मण्डलायुक्त ने कहा कि कार्यवृत्ति में शामिल करते हुये जांचोपरान्त नियमानुसार कार्यवाही किया जाय।