Road Safety Awareness Campaign: न्यू इरा कॉलेज जीवननगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता, विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम

यातायात नियमों की पालना पुलिस के डर से नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए करें: शमशेर सिंह 

Sirsa Road Safety Awareness Campaign ( एम पी भार्गव ): पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत यातायात पुलिस सिरसा की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह अपनी टीम के साथ रानियां थाना क्षेत्र के गांव जीवननगर ( ऐलनाबाद ) स्थित न्यू इरा कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों व कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

तेज रफ्तार से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है। ऐसे हादसों में केवल वाहन चालक ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को भी लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक वाहन चालक को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करने से बचना चाहिए। यातायात नियमों की अनदेखी करके खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में नहीं डालनी चाहिए।

ये भी पढ़ें– Paddy Procurement 2026-27: ऐलनाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू

 road-safety-awareness-seva-sankalp-abhiyan
न्यू इरा कॉलेज जीवननगर

Sirsa Road Safety Awareness Campaign: पुलिस के भय से नहीं, जिम्मेदारी समझकर करें नियमों की पालना

यातायात थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे यातायात नियमों का पालन पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझकर करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थी स्वयं नियमों की पालना करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें । उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.