Paddy Procurement 2026-27: ऐलनाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू

Paddy Procurement 2026-27 (एम पी भार्गव): हरियाणा में खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने आज स्थानीय अतिरिक्त अनाज मंडी में जाकर धान की बोली करवाई। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव बलराज बाना, हैफेड के मैनेजर राजेंद्र सिंह, पर्चेज़र कुलदीप सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन भगवान सिंह बाजवा, उप चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह झोरड़, सचिव विनोद जसरासरिया, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष शमिंदर कंबोज, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश गोदारा, सीएम एमिनेंट पर्सन धीरज तनेजा, मंडी सुपरवाइजर धर्मपाल सहारण, विशाल टुटेजा व हैप्पी मेहता सहित बड़ी संख्या में किसान व आढ़ती भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – Kumari Selja Paddy Procurement: धान खरीद में किसानों की मुश्किलें दूर करे सरकार : कुमारी सैलजा

Paddy Procurement 2026-27: प्रदेश भर में बनाए गए 249 मंडियां और खरीद केंद्र 

इस अवसर पर भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसान हितैषी सरकार चल रही है। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज धान की सरकारी खरीद निर्धारित शुरू कर दी गई है, जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी। कॉमन धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,441 प्रति क्विंटल तथा ​ग्रेड-ए धान की फसल का 2,461 प्रति क्विंटल तय किया गया है जिसके लिए प्रदेश भर में 249 मंडियां और खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

इस सीजन में राज्यभर में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है, धान की खरीद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा की जा रही है। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए मंडियों और खरीद केंद्रों पर जियो-फेंसिंग की व्यवस्था की गई है तथा किसानों की सुविधा के लिए नियमित रूप से आवक और उठान पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह से सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़े।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.