रिखणीखाल थाना पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

रिखणीखाल। 13 जनवरी को रिखणीखाल थाना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 116.665 किलोग्राम अवैध गांजा से भरें 13 प्लास्टिक के बैंग बरामद किया था पुलिस ने इस मामले में मौके से ही वाहन चालक राजेश काला को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस मामले में 3 और लोग- तेजपाल, मनीष और संजय उर्फ संजू फरार चल रहे थे जिसकी तलाश में पुलिस काफी दिनों से जुटी थी।

काफी तलाश के बाद जब तीनों तस्कर नही मिले तब पुलिस ने उनपर 2500-2500 का ईनाम घोषित किया था।
रिखणीखाल पुलिस ने सर्विलान्स की मदद से 21 फरवरी बुधवार को तेजपाल, मनीष और संजय उर्फ संजू को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.