Abhay Chautala Nuh INLD Rally: नूँह रैली में गरजे अभय चौटाला- भाजपा को सत्ता से बाहर, कांग्रेस को सत्ता से रखेंगे दूर और बनाएंगे इनेलो की सरकार

Abhay Chautala Nuh INLD Rally ( डॉ एम पी भार्गव ): इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला का कहना है कि चौ. देवीलाल व चौ. ओमप्रकाश चौटाला का मेवात से विशेष लगाव रहा और वे चाहे सत्ता में रहे या विपक्ष में रहे हमेशा ही मेवात के लोगों के बीच आए और इस इलाके को अनेक सुविधाएं दी। अब भविष्य में जब इनेलो सत्ता में आएगी तो मेवात के इलाके में सुविधाओं का विस्तार कर गुरुग्राम की तर्ज पर मेवात का विकास करावाया जाएगा।

अभय सिंह चौटाला चौ. देवीलाल की 113वीं जयंती पर रविवार को नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली को संबोधित कर रहे थे। करीब 75 एकड़ के विशाल सभा स्थल में हरियाणा के कोने-कोने से पहुंची भीड़ का अभिवादन व सलाम करते हुए चौ. अभय चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनसे जुड़े संस्मरण भी साझा किए। सबसे पहले अभय चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की मूर्ति के समक्ष पुष्प अॢपत कर उन्हें नमन किया।

abhay-chautala-nuh-inld-rally-devilal-jayanti-meo-development
अभय चौटाला नूंह रैली

इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल को जनविरोधी बताते हुए तथ्यों के साथ हमला बोला तो वहीं उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए कहा कि जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कभी हरियाणा खेल, खेती और रोजगार के लिए जाना जाता था। आज हरियाणा नशे की चर्चा में है। बेरोजगारी की चर्चा में है। अपराध की चर्चा में है। पेपर लीक की चर्चा में है। किसानों के आंदोलन की चर्चा में है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से प्रदेश का नौजवान सबसे ज्यादा परेशान हैं। सरकारी नौकरियों की भर्ती निकलती है, तो पेपर लीक हो जाता है। परीक्षा होती है, तो रिजल्ट अटक जाता है।

abhay-chautala-nuh-inld-rally-devilal-jayanti-meo-development
नूंह रैली

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि साल 1989 में दिल्ली के बोट क्लब पर चौ. देवीलाल के जन्मदिन पर रैली की गई। इस रैली में पूरा विपक्ष एक मंच पर था। रैली ने राजनीतिक गलियारों में संदेश दिया कि कांग्रेस सत्ता से बाहर हो रही है और चौ.देवीलाल के नेतृत्व में जनता दल की सरकार बन रही है और हुआ भी ऐसा ही। चौ. अभय चौटाला ने कहा कि आज की रैली यह साफ हो गया है कि भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है, कांग्रेस को सत्ता से दूर करेंगे और इनेलो की सरकार बनेगी।

अभय चौटाला ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से दूर जा रही थी। उस समय जजपा के 10 विधायकों ने चौ. देवीलाल की नीतियों को गिरवी रखते हुए भाजपा की सरकार बनवाने का काम किया और फिर लगातार साढ़े 4 वर्षों तक प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 2024 में भी भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। एक साजिश के तहत भूपेंद्र सिंह हुड्डा एंड कंपनी ने भाजपा सरकार बनवाने में सहयोग किया।

अभय ङ्क्षसह ने कहा कि उस समय सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही थी और सीटिंग विधायकों को लेकर आपत्ति थी। उस समय भूपेंद्र हुड्डा और उनके भतीजे के घर ईडी के छापे मारे गए। जेल जाने का हुड्डा को डर था। तब हुड्डा अमित शाह से उनके घर पर मिले। शाह ने हुड्डा को जेल जाने से बचने के लिए सभी सीटिंग विधायकों को टिकट देने के आदेश दिए। उसी दिन हुड्डा राहुल गांधी से मिले और उन्हें कहा कि अगर सीटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी। राहुल गांधी ने इस बात पर भरोसा किया और सीटिंग विधायकों को टिकट दिया, बावजूद इसके कि उनमें से 18 विधायक चुनाव में हार गए।

अभय सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं जो 9 नेता जीत रहे थे, उनकी टिकट हुड्डा ने कटवा दी। इसके अलावा 9 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ बागी उम्मीदवार उतार दिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इसी वर्ष राज्यसभा के चुनाव मे कांग्रेस के 5 वोट क्रॉस हुए और 4 रद्द हुए। अब हुड्डा उन चार विधायकों के नाम इसलिए उजागर नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे सभी हुड्डा के चेहते हैं।

अभय चौटाला ने रैली में ऐलान किया कि वे और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा नवंबर माह में फिर से गांव-गांव जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर इनेलो नशा व बेरोजगारी खत्म करेगी। किसानों के लिए जो पोर्टल भाजपा ने बनाए हैं, उन्हें बंद करवाया जाएगा। विकास की योजनाएं लागू की जाएंगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.