Mirzapur Rain House Collapse News: मिर्जापुर के लालगंज रामपुर मड़वा में बारिश बनी कहर, गरीब की झोपड़ी भरभराकर गिरी, परिवार पंचायत भवन में रहने को मजबूर

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur Rain House Collapse News: मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर मड़वा में तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़िता निर्मला देवी पत्नी पिंटू निवासी रामपुर मड़वा की कच्ची झोपड़ी तेज बारिश के कारण भर-भरा कर गिर गई।

गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार का कोई भी सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन झोपड़ी गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और कपड़े पानी में डूबकर बर्बाद हो गए। अब परिवार के पास खाने-पीने तक को कुछ नहीं बचा है।

पीड़िता ने बताया कि महंगाई के इस दौर में वह अपने बच्चों को कैसे पढ़ाए और अपना जीवन यापन कैसे करे, यह सबसे बड़ी चिंता है। आशियाना उजड़ने के बाद पूरा परिवार अब गांव के पंचायत भवन में रहने को मजबूर है।

पीड़िता निर्मला देवी ने सरकार से मांग की है कि उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, शौचालय तथा राहत सामग्री दी जाए, जिससे उसका परिवार फिर से अपना जीवन यापन कर सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.