Rampur SP Police Line Inspection: रामपुर पुलिस लाइन में एसपी अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने ली परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Rampur SP Police Line Inspection: रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न शाखाओं और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भोजनालय से लेकर जिम और परिवहन शाखा तक किया निरीक्षण

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परिसर में साफ-सफाई, सुविधाओं के रखरखाव तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों की समस्याओं की सुनीं, निस्तारण के निर्देश

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने ओआर (Orderly Room) का आयोजन किया। इसमें पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं, प्रार्थना-पत्रों और लंबित प्रकरणों की सुनवाई की गई।

एसपी ने मामलों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.