ऐलनाबाद: वार्ड नं. 3 गणेश मंदिर में 26वां गणेश महोत्सव धूमधाम से जारी

Ellenabad, September 16 ( एम पी भार्गव ): शहर के वार्ड नंबर 3 में स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में चल रहे 26वें श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया।

जागरण में हिसार से विशेष रूप से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक अभिनव ऐरण व बबीता सोनी एंड पार्टी ने गणपति बप्पा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही कलाकारों ने ‘देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन’ और ‘गजानंद महाराज पधारो’ कीर्तन की तैयारी है… भजन गाया, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु झूम-झूम कर नाचने लगे।

मंदिर समिति के अनुसार प्रातः 4:00 बजे भगवान गजानंद की महा आरती की गई, तत्पश्चात भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। मंगलवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रातः सुंदरकांड पाठ व गणपति कीर्तन का भी आयोजन हुआ।

मंदिर प्रवक्ता मोटी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर (आज) को मूर्ति विसर्जन यात्रा दोपहर 3:15 बजे शहर के मुख्य बाजार से प्रारंभ होकर मसीता वाली हेड पर जाएगी, जहां विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से विसर्जन यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.