जिला जज समेत अधिकारियों ने किया बदायूं जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण

बंदी बैरक, पाकशाला और चिकित्सालय की व्यवस्थाएं परखी, बंदियों से जानी समस्याएं

Budaun: जिला जज विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रजा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने 14 सितंबर को जिला कारागार बदायूं का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदी बैरकों, किशोर बैरक, पाकशाला और चिकित्सालय समेत जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। पुलिस बल के साथ बंदियों की तलाशी भी ली गई और जेल में प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

 

बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।

जिला जज विवेक संगल ने बंदियों के हिस्ट्री टिकट में चिकित्सक द्वारा उनकी आयु का सही निर्धारण दर्ज करने के निर्देश दिए।

जेल में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल परिसर के अंदर किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित सामग्री नहीं पहुंचनी चाहिए। साथ ही जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेंद्र कुमार, जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.