गणेश चतुर्थी पर भार्गव समाज के लिए दोहरी खुशी – राजस्थान नगर निकाय चुनाव में 22 भार्गव बंधुओं ने लहराया परचम
ऐलनाबाद, 15 सितंबर (डॉ एम पी भार्गव)
Rajasthan Municipal Election 2026 गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भार्गव समाज के लिए बेहद गर्व और हर्ष का दिन रहा। राजस्थान में हुए नगरपालिका एवं नगर परिषद चुनावों के परिणामों में समाज के 22 बंधुओं ने पार्षद पद पर विजय श्री प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है।
समाज के वरिष्ठजनों ने सभी नव-निर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विजयी पार्षदों की सूची इस प्रकार है –
1. वीरेंद्र जी भार्गव – मंड्रेला, झुंझुनूं
2. अनिल जी भार्गव – फतेहपुर
3. रूली राम जी – रामगढ़ शेखावाटी
4. सोनू जी भार्गव – मंड्रेला, झुंझुनूं
5. शशि मेघराज जी भार्गव – चूरू
6. प्रेमचंद जी जोशी – जैतारण, ब्यावर
7. सुशील जी भार्गव – नापासर, बीकानेर
8. लूणाराम जी भार्गव – नापासर, बीकानेर
9. ममता जी भार्गव – खेतड़ी, झुंझुनूं
10. नरेश जी भार्गव – रतनगढ़, चूरू
11. राजेंद्र जी भार्गव – मुकुंदगढ़, झुंझुनूं
12. महावीर जी भार्गव – नोखामंडी, बीकानेर
13. जगदीश जी भार्गव – साहवा, हनुमानगढ़
14. मैना राजेश जोशी – विजयनगर
15. पदम जोशी – गंगापुर सिटी
16. रोहित जोशी – समदड़ी
17. दीपक ज्योतिषी – नरायणा
18. निर्मल जोशी – पाली
19. ज्योति वेंकट भार्गव – सुजानगढ़, चूरू
20. माया नरेश जी – सांचौर
एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ने सभी विजयी समाज बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
