Halia: युवक को जंगल ले जाकर पीटा, वायरल वीडियो के बाद चार वांछित आरोपी जेल भेजे गए

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur/Haliya: हलिया थाना क्षेत्र में युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मन्नान सिद्दीकी, मनीष पटेल, जाने आलम और नौशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में कुल छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार हैं। बताया गया कि मन्नान की बहन से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद युवक को जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

हलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है। मामले में फरार चल रहे दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.