थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयां, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी समेत अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। थाना लालगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना विन्ध्याचल पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

थाना लालगंज में 24 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी को मोबाइल फोन देकर बातचीत की गई तथा शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में मु0अ0सं0-321/2026 के तहत धारा 352, 351(3), 78 बीएनएस और 12 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक कुंवर मनोज सिंह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर पतारकलां इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचे। पुलिस ने नामजद आरोपी इरफान पुत्र असगर अली, निवासी ग्राम दुबारकलां, थाना लालगंज, मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 352, 351(3), 78, 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

  • थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई थाना विन्ध्याचल पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी धाम, पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तलउवा मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान शिवकुमार सोनी पुत्र गिरधारी लाल सोनी, निवासी कबीर नगर, दुर्गाकुंड, थाना भेलूपुर, वाराणसी के रूप में की है। उसका मूल पता आजाद मार्केट, धानापुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली बताया गया है।

बरामदगी के संबंध में थाना विन्ध्याचल में मु0अ0सं0-244/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.