29-30 अगस्त को ऐलनाबाद हलके के दौरे पर रहेंगे दुष्यंत चौटाला, दो दिन में 20 गांवों में करेंगे जनसंपर्क – जेजेपी ने जारी किया शेड्यूल

Ellanabad, Sirsa, August 26 (एम पी भार्गव): हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगामी 29 व 30 अगस्त को ऐलनाबाद हलके में दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी व ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 29 अगस्त को अपना जनसंपर्क अभियान का आगाज माखोसरानी गांव से सुबह 10.30 बजे आरंभ करेंगे।

इसके बाद वे शक्करमंदोरी, रूपाणा बिश्नोइयां, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगड़िया, कागदाना, शाहपुरिया, तरकांवाली व नाथूसरी कलां में ग्रामीणों से संपर्क साधेंगे। इसके बाद वे 30 अगस्त को गांव माधोसिंघाना से सुबह 10.20 बजे ग्रामीणों से संपर्क साधेंगे। इसके बाद गांव उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, पोहड़ड़ां, ममेरा छोटी, काशी का बास, बेहरवाला, कर्मशाना, खारीसुरेरां, मीठीसुरेरां में ग्रामीणों को जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन से जुड़कर जेजेपी परिवार को मजबूत बनाने का आह्वान करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.