सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने आज अपना जन्मदिन सेवा, समर्पण एवं त्याग के रूप में धूमधाम से मनाया

गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक से की शुरुआत, गौपूजन और यज्ञ में शामिल हुए विधायक

Budaun: सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपना जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ बुजुर्गों, सामाजिक संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का सम्मान कर दिन की शुरुआत की।

महेश चंद्र गुप्ता ने सबसे पहले गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद गौशाला में गौपूजन किया। आर्य समाज की ओर से आयोजित यज्ञ में उन्होंने आहुति दी और कन्या पूजन किया।

इसके बाद 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न पत्रिकाओं के प्रतिनिधियों, मित्रों और समाजसेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भाजपा बदायूं विधानसभा के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों और मंडल पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों सहित हजारों लोगों ने सहभागिता की और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना और पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने महेश चंद्र गुप्ता के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीके भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, हरिओम पाराशरी, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अनेकपाल पटेल, अरविंद रावत, डॉ. अक्षत अशेष, अशोक खुराना, वीरेंद्र ढींगरा, नवनीत गुप्ता, गिरधारी सिंह, बीडी मथुरिया, रामबहादुर व्यथित, रामबहादुर पांडेय, विश्वजीत गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, मयंक गुप्ता, मोनिका गंगवार, रजनी मिश्रा, नरेश गुप्ता, रानी सिंह पुंडीर, सोवरन सिंह राजपूत, अरशद अल्वी, आशीष शाक्य, आरती कश्यप, उदयवीर दिवाकर, अंकित मौर्य, अजय तोमर, मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, राघव सिंह, नौरंगपाल, रामचरण पाल, अनुज साजे, धीरेंद्र सिंह, राहुल वार्ष्णेय, नितेश वार्ष्णेय और पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विधायक को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.