रामपुर में थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, स्वार और शाहबाद थानों का निरीक्षण
Rampur: थाना समाधान दिवस के अवसर पर रामपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग थानों में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने थाना स्वार में जनसुनवाई की, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने थाना शाहबाद पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं।
SP अनिल कुमार ने स्वार थाने में की जनसुनवाई
रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना स्वार पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
स्वार थाने का किया निरीक्षण
जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने थाना स्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात और मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी ने अभिलेखों के उचित रखरखाव और उनमें दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों को समय से अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- ASP अनुराग सिंह ने शाहबाद में सुनीं फरियादियां
अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शाहबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुना।
ASP ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में प्राथमिकता और निष्पक्षता का ध्यान रखा जाए।

लक्खी बाग शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
जनसुनवाई के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने श्रावण मास के मद्देनजर लक्खी बाग शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहबाद भी मौजूद रहे।
- थाना गंज द्वारा कांवड़ पिंक बूथ बनाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया
रामपुर मे थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी गेट पर थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा एवं उपनिरीक्षक दीपक चौहान द्वारा कांवड़ पिंक बूथ बनाया गया ।इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम/महिला सुरक्षा दल, थाना गंज द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्र कर महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं महिला हेल्पलाइन 181 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में समझाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
