रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। पशु चिकित्सा अधिकारी पर भी गुस्सा निकला। समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
पटवाई के रामलीला ग्राउंड में बृहस्पतिवार को ऑपरेशन एकजुटता के तहत 50 से ज्यादा किसानों को भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराई। जिला अध्यक्ष दरवारी लाल शर्मा ने भारत सिंह यादव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,राजपाल सिंह यादव को पटवाई क्षेत्रीय अध्यक्ष,ठाकुरदास लोधी,मिट्ठू लाल कश्यप को उपाध्यक्ष,भूप सिंह लोधी संगठन मंत्री,केपी सिंह लोधी युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष,भारत सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए।
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में नारेबाजी कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पशु चिकित्सालय में चिकित्सक नहीं आ रहे हैं। लिहाजा इलाज के अभाव में पशुओं की मौत हो जाती है। पीरा पुल के निर्माण में ढिलाई बरती जा रही है।
सामुदायिक शौचालयों की सफाई नहीं होती है। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने चेताया कि अगर किसी भी स्तर पर समस्या को नजर अंदाज किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जिला ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बाद में तहसीलदार शाहबाद कार्यक्रम में पहुंचे और ज्ञापन लिया। उसमें बिजली समेत सभी समस्याओं का हवाला देकर उनका शीघ्र निराकरण की मांग की।
पंचायत में मोहम्मद तालिब,चौधरी राजपाल,तजम्मुल हुसैन,दरियाब सिंह मुस्तकीम,रामोतार,भारत सिंह यादव,मुरादअली, रामदास मौर्य, मौजककिर,जुबैद आलम अमृत पाल भिंडर,दिलबाग सिंह,प्रेमपाल,जाहिद अली,हेत राम गंगवार,राधे श्याम भी मौजूद रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पटवाई चौराहे से लेकर रामलीला ग्राउंड तक प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और जिला अध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा फूल मालाओं से स्वागत किया ।
- पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन्स में की गयी गोष्ठी

रामपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन्स, रामपुर में आगामी त्योहारों एवं श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रामपुर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।
