गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल, जनपद रामपुर द्वारा सिविल लाइंस स्थित किरण अग्रवाल के आवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच दीप यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए युगऋषि परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा का स्मरण कर दीप यज्ञ संपन्न कराया।
इस अवसर पर महिला मंडल की बहनों ने संदेश दिया कि “घर-घर गायत्री मंत्र पहुँचे, प्रत्येक परिवार में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैले।” उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को नियमित गायत्री मंत्र जप, यज्ञ तथा भारतीय संस्कृति के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार वर्ष 2026 को शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश-विदेश में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं समाज निर्माण के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की कृपा सम्पूर्ण विश्व पर बनी रहे तथा विश्व में शांति, सद्भाव, संस्कार और मानवता का प्रकाश निरंतर फैलता रहे।
कार्यक्रम में बिंदु रस्तोगी, आर्य बालाजी, कंचन गुप्ता, गीता अरोड़ा, मधु शर्मा, संतोष गुप्ता, मीना गुप्ता, मधु गुप्ता, आशा देवी, पूनम सिंह, सरिता सिंगल, साधना खंडेलवाल, निर्मला राय, यामिनी गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, शारदा नरूला, रानी गुप्ता, प्रवीना गुप्ता आदि की उपस्थिति रही!
