रामपुर, गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में चेहल्लुम का त्योहार चन्द्र दर्शन के अनुसार 4 अगस्त 2026 को मनाया जायेगा। जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में नायब तहसीलदार सदर विश्वास दीक्षित, थाना कोतवाली में नायब तहसीलदार सदर मानवेन्द्र सिंह, थाना गंज में नायब तहसीलदार सदर देवेश पाण्डेय, थाना स्वार में नायब तहसीलदार स्वार सतीश चन्द्र, थाना टाण्डा में नायब तहसीलदार टाण्डा नीरज डंगवाला, थाना अजीमनगर में खण्ड विकास अधिकारी सैदनगर अमित कुमार, थाना मिलक खानम में नायब तहसीलदार स्वार भानू प्रताप, थाना बिलासपुर में नायब तहसीलदार बिलासपुर लोकेश कुमार, थाना खजुरिया में नायब तहसीलदार बिलासपुर अंकुर अंतल, थाना केमरी में जिला गन्ना अधिकारी देशपाल सिंह, थाना भोट में खण्ड विकास अधिकारी बिलासपुर राजेश कुमार, थाना मिलक में नायब तहसीलदार मिलक अमित कुमार, थाना शहजादनगर में खण्ड विकास अधिकारी चमरौआ प्रमोद सिंह, थाना पटवाई में नायब तहसीलदार शाहबाद अंकित अवस्थी, थाना शाहबाद में तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार सिंह, थाना सैफनी में खण्ड विकास अधिकारी शाहबाद श्री धीरेन्द्र चौहान एवं महिला थाना में जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी की मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त मजिस्ट्रेट अपने ड्यूटी/तैनाती क्षेत्र के अन्तर्गत उपस्थित रहकर आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत थानों पर कानून व्यवस्था तथा शान्ति एवं सौहार्द को बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेट के दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र न होने पाए। समस्त मजिस्ट्रेट चेहल्लुम के अवसर पर सार्वजनिक स्थल, संवेदनशील स्थान, धार्मिक स्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बैरियर एवं पुलिस चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करायेंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि यातायात कदापि बाधित न हो। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी दशा में शस्त्रों का प्रदर्शन न हो एवं अवैध शस्त्रों को लेकर चलने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
उन्होंने बताया कि समस्त मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। यदि किसी क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसका तत्काल स्थल पर ही दृढ़तापूर्वक समाधान करते हुए उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देंगे। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे तथा कोई अप्रिय सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहॅुचेंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उत्तरदायी एवं प्रभारी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पर्व के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय एवं संवाद हेतु जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम जिसका दूरभाष नम्बर-8445161506, 9068302632, 0595-2350404 एवं व्हाटसएप नम्बर-9045299525 है। कंट्रोल रूम में अवर अभियन्ता जल निगम लक्ष्मीराम की ड्यूटी कंट्रोल में प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु लगायी गई है।
