रामपुर पहुंचे रालोद युवा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर, बोले- रुहेलखंड में 500 नए युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के रामपुर जिला कार्यालय में रालोद युवा प्रकोष्ठ रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी तोमर के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया, जबकि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में हनी तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल का लक्ष्य रुहेलखंड के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करना और बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में कम से कम 500 नए युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी संगठनात्मक तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। गठबंधन में सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का विषय है, लेकिन एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव लड़ेगा।

कार्यक्रम में रुहेलखंड महासचिव सुमन सिंह परिहार, रुहेलखंड महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि बाला, जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुलदीप कौर, जिला कोषाध्यक्ष अल्तमश बिल्लू, नगर अध्यक्ष नवाब खान, नगर महासचिव मोनी खान, जिला उपाध्यक्ष कलावती, सरदार दर्शन सिंह, सरदार बलदेव सिंह चीमा और सुरेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

युवा रालोद के जिला सचिव मोहम्मद सैफ, हसनैन, गुलवेज़, अयान, कासिम, रिंकू, मोहित, राकेश, भीमसेन, रोहित और भजन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.