यूपी में किसानों को समय पर मिल रही खाद, 57.70 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध; 7 हजार समितियों से हो रहा वितरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के “समृद्ध किसान, सशक्त उत्तर प्रदेश” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए कृषि विभाग और प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की पारदर्शी एवं सुदृढ़ व्यवस्था के माध्यम से राज्य के किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे इस बार फसल उत्पादन को एक नई गति मिल रही है।

57 लाख मीट्रिक टन से अधिक की उपलब्धता
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चालू सत्र में 01 अप्रैल से 28 जुलाई, 2026 तक प्रदेश में कुल 57.70 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो इसमें से 28.88 लाख मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित भी किया जा चुका है, जिससे खरीफ की फसलों के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ा है।

7,000 सहकारी समितियों के जरिए सीधा वितरण
खाद वितरण प्रणाली को पूरी तरह बिचौलियों से मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने विशेष रणनीति के तहत काम किया है। प्रदेशभर में फैली 7,000 सहकारी समितियों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से सीधे किसानों तक उर्वरक पहुंचाया जा रहा है। इस सुदृढ़ निगरानी तंत्र की वजह से कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगी है और वास्तविक किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार समय पर यूरिया और डीएपी जैसी खाद आसानी से मिल रही है। सरकार की इस तत्परता से प्रदेश के अन्नदाताओं में खुशी की लहर है और वे अपनी खेती को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा पा रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.