CISF ने बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • रिपोर्ट: मनोज यादव

एटा: पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में रविवार 12 जुलाई को CISF यूनिट, जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना (JTPP) मालावन परिसर में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य महाप्रबंधक श्री अनुग्रह रवी एवं सहायक कमांडेंट (फायर) श्री अखिलेश चन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक किया गया।

The CISF conveyed a message of environmental conservation by conducting a massive tree plantation drive.

अभियान के दौरान CISF के अधिकारियों एवं जवानों ने यूनिट परिसर में चिन्हित स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। सभी कार्मिकों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। सहायक कमांडेंट श्री अखिलेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

The CISF conveyed a message of environmental conservation by conducting a massive tree plantation drive.

कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। पूरे अभियान का आयोजन अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित भारत के राष्ट्रीय अभियान के प्रति CISF की सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.