- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। अब यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिलीज से पहले यूनाइटेड किंगडम (UK) में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘जन नायकन’ के टिकट Cineworld में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और पहले ही घंटे में बड़ी संख्या में टिकट बिक चुके हैं। डिस्ट्रीब्यूटर ने यह भी दावा किया कि फिल्म के लिए शो की संख्या भी काफी अधिक रखी गई है।
‘जन नायकन’ 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इससे शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।
