ऐलनाबाद, 11 जुलाई (एम पी भार्गव): स्वर्गीय श्री गणेश गोयल की पुण्य स्मृति में उनकी धर्म पत्नी श्रीमती इंद्रा देवी व उनके सुपुत्र हरीश गोयल (श्री श्याम ऑटो स्टोर) एवं संजय गोयल, बैंगलोर द्वारा सिरसा रोड स्थित बीमार गोवंश गौशाला में गौवंश की सेवा में शेड का निर्माण करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर हरीश गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माणाधीन शेड की नींव रखी।
इस शुभ अवसर पर सज्जन गोयल, अशोक गोयल, विकास रोहिल्ला सहित गोयल परिवार के सदस्य एवं बीमार गोवंश गौशाला के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गौसेवा के इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए इसे स्वर्गीय श्री गणेश लाल जी गोयल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौशाला के विकास एवं बीमार गोवंश की सेवा के लिए हर संभव सहयोग देने का भी संकल्प लिया।
