रामपुर में 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
- रिपोर्ट: शाहबाज खान
रामपुर मे 43 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का समापन सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा शहीद – ए – आजम स्पोर्टस स्टेडियम बमनपुरी जनपद रामपुर में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाडियो को उत्साहवर्धन हेतु प्रथम एंव द्वितीय मेडल से पुरुष्कृत किया गया। इस दौरान अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर, पीतमपाल सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन्स / टाण्डा जनपद रामपुर, पंकज पंत क्षेत्राधिकारी नगर जनपद रामपुर, हर्षिता सिंह क्षेत्राधिकारी बिलासपुर जनपद रामपुर, सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी स्वार जनपद रामपुर, राजवीर सिहं परिहार क्षेत्राधिकारी मिलक जनपद रामपुर, विनय कुमार पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय जनपद रामपुर, देवकी नन्दन क्षेत्राधिकारी शाहबाद जनपद रामपुर, विजय कुमार सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद रामपुर, महेन्द्र सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन जनपद रामपुर, मनोज कुमार जनपद मुरादाबाद, अमर सिंह प्रबन्ध निदेशक रेडिको खेतान जनपद रामपुर, विजय प्रताप सिंह रेडिको खेतान जनपद रामपुर, मुकुल अग्रवाल देवभूमि इन्टरप्राइजेज ओनर एवं नदीम अहमद आईटी सोल्यूशन जनपद रामपुर की गरिमामीय उपस्थिति में समापन किया गया ।

- पुरुष बैडमिन्टन में जनपद मुरादाबाद एवं महिला बैडमिन्टन में जनपद रामपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा किया गया।
- पुरुष टेबिल टेनिस में जनपद मुरादाबाद एवं महिला टेबल टेनिस में जनपद मुरादाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये टीम चैम्पियनशिप पर कब्जा किया गया।
- बैडमिन्टन पुरुष वर्ग में आरक्षी जुनैद अंसारी जनपद मुरादाबाद व बैडमिन्टन महिला वर्ग में म0हे0का0 अमरीन बानो जनपद मुरादाबाद ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया।
- टेबिल टेनिस पुरुष वर्ग में मुख्य आरक्षी अरविन्द व टेबिल टेनिस महिला वर्ग में म0हे0का0 रमा यादव ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया।
- बैडमिन्टन मिक्स डबलस में गगन / अंकुश एवं अभिषेक चौधरी / जुनैद अंसारी के मध्य खेला गया जिसमें गगन/ अंकुश ने अभिषेक चौधरी / जुनैद अंसारी को हराकर गोल्ड मेंडल प्राप्त किया।
