मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, 10 महीने से बदहाल सड़क से लोग परेशान

  • रिपोर्ट: जितेंद्र ठाकुर

मोदीनगर नगर पालिका खुद को नंबर वन पालिका बताने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। कृष्णा कुंज इलाके में सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर जाने वाला मुख्य रास्ता पिछले करीब 10 महीनों से बदहाल पड़ा है। बरसात में यह सड़क नाले का रूप ले लेती है, जबकि सूखे मौसम में भी गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो नगर पालिका ने कोई कार्रवाई की और न ही चेयरमैन और सभासद ने उनकी समस्या पर ध्यान दिया।

कृष्णा कुंज के निवासियों का कहना है कि यह रास्ता सीकरी खुर्द महामाया देवी मंदिर तक जाने का प्रमुख मार्ग है। सड़क की बदहाली के कारण हर दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और यह नाले जैसी दिखाई देने लगती है। गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कई लोग बीमार पड़ चुके हैं।

निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका चेयरमैन, स्थानीय सभासद और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से सड़क निर्माण और सफाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.