सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

(घोरावल)सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को घोरावल नगर अध्यक्ष रमजान अली के आवास पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय, संविधान और गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी तथा नौजवानों की आवाज बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व्यापार सभा दिनेश अग्रहरि (काजू) ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, रामनरेश बैस, नितिन मोदनवाल, इकरार अंसारी, दीपु गुप्ता, मो. कैफ, अखिलेश वर्मा, राहुल उमर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.