रामपुर में पीएम स्वनिधि महोत्सव में सम्मनित हुए पथ विक्रेता, ईओ ने बेरोजगार रोजगार के साधन करने वालों को सर्टिफिकेट बाटे

रामपुर में भारत सरकार/ के निदेर्शानुसार पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जनपद स्तर पर पीएम स्वनिधि महोत्सव के आयोजन के निर्देश प्रदान किए गए। 27 जून 2026 को नगर पालिका परिषद् रामपुर मे पीएम स्वनिधि महोत्सव मेला का आयोजन किया गया, जिसमें ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को परियोजना अधिकारी/अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मेले में बैकों के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण वितरण किए गए एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा आॅनलाइन ऋण आवदेन एवं क्रेडिट कार्ड आॅनलाइन किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना अधिकारी डूडा रामपुर द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक समस्त निकायों में लोक कल्याण मेले का आयोजन कर प्रथम ऋण ऑनलाइन आवेदन, ऋण वितरण, वेंडर प्रोफाइलिंग स्कीम लिंकेज का कार्य नगर निकायों द्वारा किया जा रहा है और ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने अपने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण समय से चुकता किए हैं और जो डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को अपना रहें हैं उन्हें सम्मानित किया गया है और बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण वितरण करने की अपील की गई।

पीएम स्वनिधि महोत्सव में परियोजना अधिकारी/अधिशासी अधिकारी डूडा दुर्गेश्वर त्रिपाठी समस्त बैंक प्रबंधक शहर मिशन प्रबंधक यासीन खान, पंकज कुमार सामुदायिक आयोजक फातिमा, अन्जूम एवं समूह के सक्रिय सदस्य तथा नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.