स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दें मजबूती: राजीव कुमार गुप्ता
कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में जुटें, पर्यावरण संरक्षण और 'वोकल फॉर लोकल' को जनआंदोलन बनाएं, जनभागीदारी से ही सफल होंगे सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण के अभियान :- राजीव कुमार गुप्ता
बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण कार्यक्रम को उझानी नगर के बूथ संख्या- 346 पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित बूथ समिति की बैठक में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पक्ष अभियान के अंतर्गत उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की तथा डिजिटल लर्निंग विषय पर चर्चा की।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुना गया। तथा बूथों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई साथ ही बूथ समिति की बैठक कर पार्टी द्वारा चल रहे अभियानों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बताया केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी बीमा योजनाएँ करोड़ों परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा डबल इंजन सरकार की इन विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आज का भारत आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय की शास्त्रार्थ परंपरा तथा भारतीय ज्ञान-विज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने जैसे प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा जनभागीदारी से हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों का भी उल्लेख किया गया। आगे कहा यह संदेश दिया गया कि समाज के छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा आगामी गणेश उत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए मिट्टी से बनी स्थानीय कारीगरों की मूर्तियों को अपनाना चाहिए। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए “कैच द रेन” अभियान को जनआंदोलन बनाने की बात रखी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला मंत्री आरती कश्यप, जिला मंत्री अजय तोमर, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह, मदन मोहन सिंह लोधी, गोविन्द सपरा, गोविन्द मित्तल, राहुल शंखधार, पवन चौधरी, राजीव गोयल एवं बूथ समिति के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
