आज बदायूं स्थित कर्बला में लगा मेला

मुहर्रम की 10वीं तारीख(आशुरे) के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में हर साल की तरह इस साल भी मेला लगाया गया । इस मेले में पहुँच कर लोगो ने कर्बला शरीफ की ज्यारत की वहाँ मन्नत मांगी वहाँ न्याज फतिहा फूल चादरे चढ़ाई ज्यारीनो को वहाँ लोगो ने कैम्प लगा कर विभिन्न प्रकार की चींजों का लंगर किया जैसे दाल रोटी पेस्टी कोल्ड ड्रिंक्स पानी शर्बत जलेवी खजूर शीर माल बिरयानी दलीम आदि । यहाँ हजरत इमाम हुसैन साहब की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि मैदान-ए-कर्बला में जुल्म के खिलाफ हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है। फैसल खान ने काली कोठी के पास गरीब बच्चो को पैसे आदि का भी लंगर किया काफी लोगो ने दिल खोलकर लंगर किया बच्चो में भी लंगर बांटने का भी उत्साह दिखाई दिया

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.