नव पदोन्नत अधिकारियों के पदस्थापन हेतु ऑनलाइन विकल्प की मांग

  • रिपोर्ट: सौरभ

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अवाक ने अपर प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पार्थ सारथी सेन शर्मा से हाल ही में समूह ‘ख’ उच्चतर पदों पर पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों के पदस्थापन के लिए ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की है।डॉ. अवाक ने कहा कि पदस्थापन की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से विकल्प भरने की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। इससे पदस्थापन प्रक्रिया में शुचिता बनी रहेगी और सभी अधिकारियों को समान अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन विकल्प व्यवस्था लागू होने से पदस्थापन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी, साथ ही मनमानी और अनियमितताओं की संभावनाओं पर भी अंकुश लगेगा। संघ ने शासन से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.