सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान के 12 वर्ष जनता को समर्पित: प्रभारी मंत्री
अन्नदाता किसान का सशक्त व संपन्न होना देश की खुशहाली का घोतक
-प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के पात्रों को किया लाभांवित
- रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन
बदायूं: 17 जून। सुशासन को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बुधवार को समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डायट परिसर में विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान के 12 वर्ष जनता को समर्पित रहे। किसान इस देश का अन्नदाता है और किसानों का सशक्त व संपन्न होना देश की खुशहाली का घोतक है। प्रभारी मंत्री ने सभी को नशा मुक्ति अभियान के संबंध में शपथ दिलाई तथा विभिन्न विभागों की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी, लैपटॉप, सिलाई मशीन, स्मार्टफोन व अनुदानित बीज भी दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी जी के आने स विदेशों में भारत का सम्मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि 30 से अधिक देशों ने अपने देश का सर्वाेच्च सम्मान भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दिया है, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत मिशन प्रारंभ कर जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जहां सफाई होती है वही मां लक्ष्मी का वास होता है और जहां सफाई होती है वहां बीमारियां नहीं पनपती हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निशुल्क व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय, विभिन्न पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना आदि योजनाएं संचालित कर पात्रों को लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भी संचालित कर आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ कर किसानों को विभिन्न आपदाओं में फसल में हुए नुकसान की भरपाई कराई जाती है।
उन्होंने कहा कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराकर प्रधानमंत्री ने एक अभूतपूर्व व अनुकरणीय कार्य किया है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिला है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती आज देश की जरूरत है। इस बात को किसान भी समझ रहे हैं और प्राकृतिक व जैविक खेती को अपना रहे हैं इससे न केवल फसल लागत कम होती है बल्कि फसल की उत्पादकता व गुणवत्ता में भी अभूतपूर्व वृद्धि होती है।

बिचौलिया प्रथा खत्म कर सरकार ने लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे पहुंचाया लाभ
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व प्रदेश के गरीबों किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में करीब 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए उनमें से करीब 32 करोड़ से ज्यादा खाते महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय कैसे बड़े व किसानों को साहूकार के चंगुल से कैसे छुटकारा मिले इस हेतु किसानों का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की, जिसमें 06 हजार रुपए प्रति वर्ष किसानों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके बैंक खाते में दिया जाता है। यह किसानों के प्रति केंद्र व प्रदेश सरकार के सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह दिल्ली से जब 01 रुपया भेजते हैं तो लाभार्थी तक पहुंचते-पहुंचते हुए 15 पैसे ही रह जाता है लेकिन मोदी जी व योगी जी की सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि को सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित करने की अनुकरणीय पहल प्रारंभ की, अब बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थी के खाते में अनुमन्य धनराशि हस्तांतरित हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपना सामाजिक व आर्थिक उत्थान कर रहे हैं, कृषि विवधीकरण व तकनीकी को अपनाकर अपनी आय को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

ग्रामों से होकर जाता है देश की खुशहाली का रास्ता
सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता ग्रामों से होकर जाता है अगर हमारे ग्राम व किसान सुखी व संपन्न है तो यह देश की संपन्नता का घोतक है। उन्होंने कहा कि जब से मा0 प्रधानमंत्री ने देश की बागडोर संभाली है विदेश में भारत का सम्मान बड़ा है अब भारत को लोग सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने कहा कि जब से योगी जी ने उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली है तब से उत्तर प्रदेश की विकास की गति व छवि में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है आज उत्तर प्रदेश विभिन्न योजनाओं में देश में अव्वल है तथा अब उत्तर प्रदेश एक भयमुक्त प्रदेश बन चुका है।
अंतिम छोर व पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक सरकार ने पहुंचाया योजनाओं का लाभ
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अंतिम छोर व पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबके विश्वास पर कार्य कर रही है तथा पात्रों को विभिन्न केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है और किसान इसे अपनाने की ओर अग्रसर ह,ै बिना रसायन के कृषि को अपनाकर अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ कर 05 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया। करीब 50 करोड़ से अधिक लोग इस य
