फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का आगाज करेंगे पीएम मोदी, मैक्रों भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में आयोजित होने वाले ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन भारत-फ्रांस नवाचार सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

120 भारतीय स्टार्टअप और 500 से अधिक निवेशक होंगे शामिल

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल ‘भारत इनोवेट्स 2026’ में भारत के 120 नवप्रवर्तक, 15 उच्च शिक्षण संस्थान और 500 से अधिक वैश्विक निवेशक भाग लेंगे। कार्यक्रम में बड़े कॉर्पोरेट समूह, वेंचर कैपिटल फर्म, वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे। इसका उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स और डीप-टेक नवाचारों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है।

डीप टेक, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

इस आयोजन में एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाएं और मैन्युफैक्चरिंग समेत 13 प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान निवेश, अनुसंधान एवं विकास (R&D), तकनीकी सहयोग, स्टार्टअप विस्तार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं होने की संभावना है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.